उरई, जुलाई 9 -- Orai News: आटा। संवाददाता कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आटा में तहसीलदार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में हुए इस शिविर में ग्रामीणों को कानून, राजस्व और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग का समस्त कामकाज अब ऑनलाइन हो चुका है और हर कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित है। घर बैठे न्यायालय में लंबित वादों की स्थिति देखी जा सकती है। विरासत, दाखिल-खारिज, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और खसरा-खतौनी की सत्यापित प्रति भी जनसेवा केंद्र से मिल जाती है। इसके लिए अब लेखपाल और तहसील के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने शासन की विभिन्न योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल य...