Orai News: आटा बस स्टैंड पर कार ने वैन में मारी टक्कर, सात लोग घायल
उरई, नवम्बर 25 -- Orai News: आटा। नेशनल हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड चौराहे पर मंगलवार देर रात सड़क पार कर रही वैन में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार चार और कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हमीरपुर के जटकरी गांव निवासी उमेश अपनी मां लड़कुंवर देवी का इलाज कराने वैन से गुरसराय गए थे। उनके साथ ड्राइवर जितेंद्र और धर्म भी मौजूद थे। देर रात सभी इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आटा बस स्टैंड चौराहे पर हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर से आ रही कार ने वैन में टक्कर मार दी। कार में उरई निवासी देवेंद्र कुमार , हीरावती पत्नी वासुदेव शरण और संध्या पत्नी शेर सिंह सवार थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.