उरई, अगस्त 17 -- Orai News: आटा, संवाददाता। बस स्टैंड पर सोमवार को सड़क पार करते समय बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही आटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उसी कार से इलाज के लिए भेजा। इमिलिया गांव निवासी कल्लू बाइक में पेट्रोल भराने के लिए आटा आया था। पेट्रोल भराने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय अचानक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल की हालत देखते हुए बिना देर किए उसे उसी कार से उपचार के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस स्टैंड पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हि...