Orai News: आटा थाने में पीस कमेटी की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने पर जोर
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: आटा। संवाददाता बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर मंगलवार को आटा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ राजेश कमल ने की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत लोग शामिल हुए और त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा की गई।सीओ राजेश कमल ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में भदरेखी गांव के ग्रामीणों ने बारिश के कारण सड़कों पर फैली गंदगी और कीचड़ की समस्या उठाई। उन्होंने त्योहारों से पहले सफाई कराने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने प्रधान से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में एसआई कुलवंत सिंह, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.