उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: उरई, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। व्यापारियों व दुकानदारों से भी सुरक्षा को लेकर वार्ता की।आगामी त्योहारों के मद्देनजर बुधवार रात को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर उरई में पैदल गश्त किया गया। एसपी ने मुख्य मार्ग, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: अपने क्षेत्रों में भ्रमण करे अफसर,लापरवाही ब...