उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कालपी। संवाददाता मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से नगर के तीन अलग-अलग नलकूपों में लगे ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जल संस्थान कालपी के अवर अभियंता बासित अली ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला कागजीपुरा, उदनपुरा तथा आलमपुर स्थित नलकूपों के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ही इन नलकूपों से पेयजल आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकेगी।इसी क्रम विद्युत विभाग के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम के मुताबिक आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आकाशीय बिजली से पांच ट्रांसफार्मर फुंके विभाग द्वारा जल्द ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएंगे, ...