Orai News: आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक ने प्रशासन को दी सूचना
उरई, अगस्त 20 -- Orai News: कालपी। संवाददाता महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दहेलखण्ड में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। बिजली गिरने से भैंस झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पशुपालक ने घटना की सूचना प्रशासन को दी है।ग्राम दहेलखण्ड निवासी पशुपालक विमल सिंह ने बताया कि वह अपनी भैंसों को चराने के लिए खेतों में गया था। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई तो वह भैंसों के साथ खेत में ही रुक गया। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी एक भैंस अचानक खेत में गिर पड़ी और तड़पने लगी। जब वह दौड़कर पास पहुंचा तो देखा कि भैंस का शरीर झुलस गया है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पशुपालक का कहना है कि मौत का कारण आकाशीय बिजली लगना ही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। तहसीलदार के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारी को भैंस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.