उरई, जुलाई 27 -- Orai News: उरई, संवाददाता। तीन साल बाद नवीन भवन में पहुंची सदर तहसील में अलग कोर्ट व चेंबर को लेकर पहले दिन ही विवाद खड़ा हो गया है। आईएएस व न्यायिक एसडीएम रिंकू सिंह राही को जगह के लिए घंटों परेशान रहे। पर कर्मचारी कई कक्षों में ताला देखकर भाग गए। इससे न्यायिक कोर्ट से जुडे़ दस्तावेज जमीन पर इधर, उधर पड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक आईएएस रिंकू सिंह राही दोनों चीजों का आवंटन लिखित रुप से किए जाने की जिद पर अड़े रहे।

न्यायिक कार्यों की घोषणा सोमवार को एक बार फिर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन/उप जिलाधिकारी(न्यायिक) रिन्कू सिंह राही ने उस समय सुर्खियों में आ गए कि जब उन्होंने लेटर जारी करते हुए बताया था कि नवीन तहसील भवन में न्यायिक कार्यों से जुड़ी सुनवाई होगी। लेटर जारी करने के बाद दोपहर बाद वह कर्मचारियों के साथ न्यायिक से जुड...