उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: सिरसाकलार। थाना सिरसाकलार पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पीपरी अठगईयां तिराहा के पास से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त शंकर सिंह निवासी मिसुरपुरा के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...