उरई, जुलाई 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के चलते रास्ते में अवरुद्ध बने अतिक्रमण को अभियान चलाकर नगर पालिका ने हटवाया। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पालिका ईओ ने मजार से लेकर रास्ते के सभी अवैध कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान मस्जिद के बाहर के हिस्से यानि बाउंड्रीवाल को गिराया गया। दोबारा अतिक्रमण न करने का अल्टीमेटम दिया गया।मंगलवार को सिटी मजिस्टे्रट सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका ने जिला परिषद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई की। दोपहर बाद ईओ रामअचल कुरील के साथ कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने पालिका कर्मियों व जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और अभियान चलाने की शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें- Orai News: राठ रोड पर ताबड़तोड़ कार्रवाई अतिक्रमण हटाया गया जिला परिषद रोड यानि फुटपाथ तक की गई...