उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवक अज्ञात वाहनों की टक्कर से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया।ग्राम लमसर निवासी 24 वर्षीय विदुर और बरखेरा निवासी 37 वर्षीय अदत सिंह शुक्रवार रात में अलग-अलग स्थानों में सफर में गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहनों की टक्कर से दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटनाओं की सूचना मिलने पर एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सीएचसी कालपी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने घायलों की जांच की। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने दोनों का उपचार कर विधिक कार्यवाही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...