Orai News: अभिलेखागार में गंदगी मिलने पर पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस
उरई, सितम्बर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिलाधिकारी समीर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों, अनुभागों एवं राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार के कक्ष संख्या-4 में गंदगी, फर्श पर अभिलेख एवं चींटियां मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित आरआरके ऊषा निरंजन के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही एक कर्मचारी के अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी नजारत एवं अभिलेखागार प्रभारी को सफाई, कीट नियंत्रण तथा अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण में कमियां मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व को पूर्व निरीक्षण के संबंध में प्रभारी अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने को कहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.