उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: कोंच। संवाददाता विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शनिवार को कोंच ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सामी और हिंगुटा में दो सड़क मार्गों का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए भूमि पूजन किया।ग्राम सामी में त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत मुन्ना प्रजापति के मकान से लेकर बालजी गुर्जर के मकान तक 38 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग के अलावा ग्राम हिंगुटा में बुंदेलखंड विकास निधि योजनान्तर्गत 90 लाख रुपए की लागत से 1.150 मी. लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधायक मूलचंद्र ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया और प्रतीक स्वरूप फावड़े से खुदाई कर कार्य का शुभारंभ कराया। इससे पूर्व प्रधानों सहित ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर आनंद पचौरी, बालजी गुर्जर, गौरव गुर्जर, दिग्विजय सिंह, कन्हैया वर्मा, सुनील शर...