उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में किसानों को रबी की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी एवं यूरिया खाद सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे शिवानी सिंह ने विभिन्न बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों का निरीक्षण कर किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक ने छिरिया सलेमपुर एवं कुसमरा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएपी एवं यूरिया खाद के वितरण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में समितियों पर किसानों क...