Orai News: अधेड़ को सांप ने काटा, सीएचसी में भर्ती
उरई, अगस्त 30 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में शनिवार देर रात घर के बाहर बैठे अधेड़ को सांप ने काट लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।नया पटेल नगर निवासी मनीष सोनकिया 49 वर्ष रात में घर के बाहर बैठे थे। तभी अंधेरे में सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और तुरंत सीएचसी ले गए।सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अनिल शाक्य ने जांच की। चिकित्सक के अनुसार मामला संदिग्ध है और आशंका है कि सांप ने काटा हो सकता है। गंभीरता को देखते हुए अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अधेड़ चिकित्सकों की निगरानी में है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.