उरई, अगस्त 30 -- Orai News: पड़री। कोंच तहसील क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से धान की फसल को पोषण मिला है, वहीं तिल और तिली की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जलभराव से खेतों में खड़ी फसल सड़ गई है, जिससे किसान चिंतित हैं। क्षेत्र के ग्राम पड़री, भदारी, पनयारा, सिमिरिया, दिरावटी, तारपुरा, बिरगुवां बुजुर्ग सहित दर्जनों गांवों में धान की फसल तो हरी-भरी नजर आ रही है, लेकिन जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है, वहां बोई गई तिली की फसल डूबकर नष्ट हो गई है। ग्राम पड़री निवासी अरुण कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, राजीव लोचन, दुर्जन सिंह, शारदा मास्टर सहित कई किसानों ने बताया कि उनकी तिली की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से खेतों को संजीवनी तो जलजमाव का भी खतरा मुआवजे के लिए उन्होंने क...