उरई, जुलाई 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच के पास स्थित मलंगा पुल पर सवारियों को छोड़कर उरई लौट रहे आटो रिक्शा को एक अज्ञात तेज वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।ग्राम शिवनी बुजुर्ग निवासी शिवम शुक्रवार रात सवारियों को कोंच छोड़ने के बाद अपने आटो रिक्शा से उरई की ओर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह सीएचसी कोंच के पास मलंगा पुल पर पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसके आटोरिक्शा में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शिवम घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक की मदद की और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर...