Orai News: अज्ञात बाइक की टक्कर से संतुलन बिगड़ा, युवक का पैर फ्रैक्चर
उरई, अगस्त 8 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद क्षेत्र में शनिवार शाम नहर कोठी के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को पीएचसी कुठौंद पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को पैर में फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।शनिवार शाम हाशिम 35 वर्ष अपनी बाइक से पत्नी, मां और डेढ़ साल की बच्ची के साथ औरैया से लौटकर जालौन के चमन दुबे मोहल्ला जा रहे थे। नहर कोठी के पास औरैया की ओर से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सभी लोग गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने उपचार किया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.