उरई, जुलाई 13 -- Orai News: उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता श्रीराम पाल की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...