उरई, जुलाई 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली उरई क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव के पास अज्ञात कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजेश कुमार निवासी ग्राम खेरे, थाना रामपुरा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...