उरई, सितम्बर 24 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में बुधवार रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।बुधवार रात को कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो उनमें आक्रोश फैल गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर गांव में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोष...