उरई, अगस्त 19 -- Orai News: फोटो परिचय, 19ओआरआई, 20, उरई के अंबेडकर चौराहे पर अतिक्रमण हटाती नपा की जेसीबी।उरई। संवाददाताशहर में दूसरे दिन भी नगर पालिका की जेसीबी गरजी। अंबेडकर चौराहे से घंटाघर तक चलाए गए अभियान में करीब एक सैकड़ा अवैध कब्जों को हटवाकर रास्तों को साफ कराया गया। अभियान की खबर से पूरे बाजार में हड़कंप सा मचा रहा। कई लोगों ने तो स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। फिलहाल जुर्माना नहीं वसूला गया।बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के साथ अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने पालिका कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से सड़क किनारे व फुटपाथ पर हाथ ठिलिया के साथ कपड़ों, टयूब टायर, चाय गुमटी आदि की दुकानों को मौके पर ही हटवाया गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी नो-वेंडिंग जो...