नई दिल्ली, अगस्त 12 -- AI की रेस में भारी निवेश कर रही अमेरिकी टेक कंपनी Oracle अब लागत घटाने के लिए एक बार फिर कर्मचारियों की संख्या कम करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगस्त में नई छंटनी की योजना बना रही है। कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या में दो अंकों के प्रतिशत तक कटौती हो सकती है। यानी हजारों नौकरियां जाना लगभग तय माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, Oracle ने मैनेजर्स से उन कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने को कहा है, जिनकी नौकरी जा सकती है। कंपनी का लक्ष्य नए फाइनेंशियल क्वार्टर की शुरुआत यानी 1 सितंबर से पहले अपने पेरोल खर्च को कम करना है। हालांकि, यह जानकारी रिपोर्ट और सूत्रों पर आधारित है और Oracle की ओर से इन संभावित छंटनियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Airtel ने बंद किए 4 रीचार्ज प्लान! 299 र...