नई दिल्ली, मई 15 -- सोशल मीडिया पर आजकल ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाले गेम्स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन मजेदार चैलेंज को सॉल्व करने में दिलचस्पी दिखा रहा है। ये सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि आपकी आंखों और दिमाग की तेजी को भी परखते हैं। कई बार चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें आसानी से पहचान नहीं पाते। यही वजह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों को इतना आकर्षित करते हैं। आज हम आपके लिए एक नया और मजेदार चैलेंज लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको हर जगह 'कलम' लिखा दिखाई देगा, लेकिन इन्हीं शब्दों के बीच एक अलग शब्द छुपा हुआ है। आपका काम है उस अलग शब्द को सिर्फ 10 सेकंड में ढूंढना। सुनने में यह काम आसान लग सकता है, लेकिन जब आप ध्यान से तस्वीर देखेंगे तो आपका दिमाग थोड़ा घू...