नई दिल्ली, मई 21 -- सोशल मीडिया पर आजकल ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) वाले गेम्स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन मजेदार चैलेंज को हल करने में दिलचस्पी दिखा रहा है। ये गेम सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि आपकी नजरों और दिमाग की असली परीक्षा भी लेते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में अक्सर एक जैसी चीजों के बीच कोई छोटा-सा बदलाव छुपा होता है। यही वजह है कि हमारा दिमाग जल्दी कन्फ्यूज हो जाता है और सही जवाब सामने होने के बावजूद नजर नहीं आता। आज का चैलेंज भी कुछ ऐसा ही है। तस्वीर में आपको हर जगह 'Mine' लिखा दिखाई देगा, लेकिन इन्हीं शब्दों के बीच कहीं एक 'Nine' छुपा हुआ है। आपका काम है उसे सिर्फ 5 सेकंड के अंदर ढूंढना।क्या आपकी नजरें हैं सबसे तेज? अगर आपकी नजरें सच में बहुत तेज हैं, तो आप इस चैलेंज को कुछ ही...