नई दिल्ली, अगस्त 20 -- स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में अब सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल पर फोकस नहीं किया जा रहा है, बल्कि कैमरा सेंसर के आकार और फ्रेमिंग को भी बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है। इसी दिशा में OPPO अपनी अगली Reno सीरीज में एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकती है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO Reno 18 सीरीज में 68MP का 1:1 चौकोर सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। दरअसल, OPPO के एक नए 68MP 1:1 फ्रंट कैमरा सेंसर की चर्चा सामने आई है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, कंपनी इस तरह के सेंसर पर काम कर रही है। हालांकि, टिप्स्टर ने यह साफ नहीं किया है कि यह कैमरा किस स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट में इसे एक स्लिम और कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन के लिए डिवेलप किया जा रहा सेंसर बताया गया है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकत...