OPPO K14 Lite लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आए फोन की इतनी है कीमत
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- चाइनीज टेक ब्रैंड Oppo ने भारतीय मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया K-सीरीज फोन बड़ी डिस्प्ले, 7000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K14 Lite को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल भारत में आज से शुरू हो गई है। नए फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720x1570 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है। डिस्प्ले में Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनके जरिए गीले या ऑयली हाथों से और ग्लव्स पहनकर भी स्क्रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.