नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही OPPO अपनी नई F35 Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस सीरीज को लेकर टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों को जल्द एक नया OPPO स्मार्टफोन देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और सीरीज में शामिल होने वाले सभी मॉडल्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है। रिपोर्ट्स में OPPO F35 और F35 Pro जैसे मॉडल्स के आने की संभावना जताई जा रही है। OPPO F35 Series का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, F35 Pro में 10000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन बैटरी क्षमता के मामले में मार्केट के कई मौजूदा स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम डिजा...