नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Oppo Smartphone Price Hike: अगर आप Oppo का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी ने भारत में अपनी Oppo K14 सीरीज और Oppo A6s की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कुछ मॉडल अब पहले के मुकाबले 4000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें लागू भी हो चुकी हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपडेटेड प्राइस जरूर देख लें। हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर चुकी हैं। इसके पीछे बढ़ती कंपोनेंट लागत, मेमोरी चिप्स की कीमत और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां बड़ी वजह मानी जा रही हैं। अब Oppo ने भी अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। इन Oppo फोन्स की बढ़ी कीमत Oppo K14, Oppo K14x के कई मॉडल और Oppo A6s की कीमतों में बदलाव किया है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसा...