नई दिल्ली, जून 5 -- OnePlus जल्द अपनी नई Turbo 6X सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज में कंपनी वनप्लस टर्बो 6X और टर्बो 6X प्रो को पेश करेगी। इससे पहले ही वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने फोन के फीचर की पुष्टि कर दी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Turbo 6X में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जबकि Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दोनों फोन्स में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, नए MediaTek प्रोसेसर और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो OnePlus की यह सीरीज बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है। OnePlus Turbo 6X में होगा ये खास (लीक) लीक जानकारी के मुताबिक OnePlus Turbo 6X में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। खास बा...