नई दिल्ली, मार्च 4 -- OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस ने अपने एक पॉपुलर फोन के लिए नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। दरअसल, वनप्लस ने अब भारत में OnePlus Nord 3 यूजर्स के लिए लेटेस्ट OxygenOS 16.0.3.500 अपडेट रोलआउट करने की घोषणा की है। यह रोलआउट वर्जन नंबर "CPH2491_16.0.3.500(EX01)" के साथ हो रहा है, और चूंकि रोलआउट की घोषणा अभी हुई है, इसलिए इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। बता दें कि भारत में OnePlus Nord 3 को 2023 में लॉन्च किया गया था। नया अपडेट अपने साथ क्या-क्या नया लेकर आया है और इसमें फोन में क्या खास है, चलिए एक नजर डालेत हैं इन सब चीजों पर...नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा यह अपडेट न सिर्फ फरवरी 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लाता है, बल्कि कुछ खास बग फिक्स भी करता है,...