नई दिल्ली, जुलाई 15 -- OnePlus 15 यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 के लिए ऐसा अपडेट जारी किया है, जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फोन में एक साथ दो eSIM एक्टिव रखी जा सकती हैं। इससे पहले भारतीय वेरिएंट में यूजर्स केवल एक eSIM और एक फिजिकल SIM या दो फिजिकल SIM का ही इस्तेमाल कर सकते थे। ये फीचर हाल ही में आए OxygenOS 16.0.9.400 अपडेट के बाद देखने को मिला है। OnePlus Community पर स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर्स ने इसकी पुष्टि की है। इस अपडेट के बाद यूजर्स बिना फिजिकल SIM लगाए भी दो अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो काम और पर्सनल नंबर अलग-अलग रखते हैं या अक्सर विदेश यात्रा करते हैं। यह भी पढ़ें- सरका...