नई दिल्ली, मई 19 -- One City One Breakfast: उत्तर प्रदेश का खूबसूरत शहर आगरा को ताज नगरी कहा जाता है और यहां पर लोग दूर-दूर से ताजमहल का दीदार करने आते हैं। आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि अपने खान-पान और रहन-सहन के लिए भी जाना जाता है। सुबह अगर आप आगरा की सैर करने निकल जाएं, तो वहां की हर गली-चौराहों पर बेड़ई (बेदमी) और आलू की सब्जी आपको खाने के लिए मिल जाएगी। आगरा का मशहूर नाश्ता यही है और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। आलू की रसीली सब्जी और दाल भरी पूड़ी, जिसे सूजी-आटा मिलाकर बनाया जाता है, खाने में खस्ता और टेस्टी होती है। आज हम आपको हर शहर का नाश्ता सीरीज में आगरा की बेड़ई और आलू की सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप कभी आगरा जाएं, तो इसे खाना बिल्कुल न भूलें।बेड़ई और आलू की सब्जी कहां से आई बेड़ई का इतिहास गुप...