नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को लेकर तैयार जमीन खरीद नीति असफल हो गई है। सिर्फ पांच प्रतिशत जमीन मालिकों ने ही जमीन बेचने की इच्छा जताई है। इसे लेकर अब हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 के तहत मेट्रो के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने करीब 30.5 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो परियोजना बनाई है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग तैयार होना है। इसके तहत पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो मार्ग तैयार करने का टेंडर आवंटित किया जा चुका है। सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए टेंडर आवंटन प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो डिपो को ...