नई दिल्ली, फरवरी 17 -- गोवा के दक्षिण गोवा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उनके नाम जमानती वारंट जारी किया है। आयोग के सामने पेश न होने पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सुनवाई से पहले उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन तय तारीख पर वे उपस्थित नहीं हुए। आयोग ने बेंगलुरु पुलिस को निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें हिरासत में लेकर 23 फरवरी सुबह 10:30 बजे आयोग के सामने पेश किया जाए। हालांकि यह जमानती वारंट है, इसलिए Rs.1.47 लाख के बॉन्ड पर रिहाई संभव है।क्या है मामला यह मामला गोवा के प्रीतिश चंद्रकांत घाड़ी की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने अगस्त 2023 में Rs.1.47 लाख में Ola S1 Pro Gen 2 स्कूटर खरीदा था। शिकायत के मुताबिक, खरीद के कुछ ही समय...