मुजफ्फरपुर, मई 6 -- नामांकन को लेकर बिहार बोर्ड ने छात्रों की पहली मेधा सूची जारी कर दी है। सभी स्कूल-कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि पहली सूची के आधार पर 12 मई तक नामांकन ले लेना है।जिले में 60 हजार से अधिक छात्रों ने इंटर में नामांकन के लिए आवेदन किया है। बिहार बोर्ड के ओएफएसएस की ओर से विषयवार व स्कूलवार कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि पहली चयन सूची में मिले संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर आगे चलकर छात्र-छात्राओं को न ही स्लाइड अप का मौका मिलेगा न ही उनका नाम दूसरी व तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का मार्च में जबकि सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में निकाला था। जिले में इस बार मैट्रिक में 70 हजार से अधिक तो 10वीं में लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं...