नई दिल्ली, मार्च 31 -- OFSS Bihar Board 11th Admissions 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य के इंटरमीडिएट कॉलेजों और स्कूलों में सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में दिशा-निर्देश और तिथि जारी कर दी है। जो छात्र इस वर्ष मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे अब अपनी पसंद के स्ट्रीम-आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स-में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए 'ओएफएसएस' (OFSS) पोर्टल का उपयोग करने का निर्णय लिया है।कैसे होगा आवेदन? (OFSS पोर्टल के जरिए) बिहार बोर्ड में इंटर एडमिशन के लिए छात्रों को...