नई दिल्ली, जून 17 -- अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। उन्होंने पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.27 था। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं और उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों से अक्सर होती रहती है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि 57 पारियों के बाद शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन कैसा रहा है। यह भी पढ़ें- यह स्पिनरों के लिए बदलाव का दौर है, भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच ने किए बड़े संकेतबतौर ओपनर 57 पारियों के बाद गिल ने बनाए हैं सचिन से ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में 57 परियों के बाद एक तरफ जहां शुभमन गिल ने ...