ODI में डबल सेंचुरी से चूकने के बावजूद हेली मैथ्यूज ने रचा इतिहास, 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में कमाल की बैटिंग की। उन्होंने हरारे के मैदान पर 156 गेंदों का सामना करने के बाद 182 रन बनाए। उन्होंने 26 चौके लगाए और दो छक्के सिक्स ठोके। हेली की पारी का अंत 49वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। उन्हें तेंदई मकुशा ने बोल्ड किया। हेली भले ही डबल सेंचुरी जड़ने से चूक गईं मगर एक इतिहास रच डाला। वह महिला वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने स्टेफनी टेलर का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। स्टेफनी ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ 137 गेंदों में 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 171 रनों की पारी खेली थी। हेली का इससे पहले वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 159 था।महिला वनडे इतिहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.