नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को एक विकेट पर 334 रन बनाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने से तीन ओवर पहले लैथम 137 रन बनाकर आउट हो गए। स्टंप उखड़ने के समय कॉनवे 178 रन पर खेल रहे थे जबकि नाइटवॉचमैन जैकब डफी ने नौ रन बनाए थे। लैथम और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 323 रन जोड़े जो न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। यह 2025 में किसी भी टीम की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। लैथम ने दूसरी नई गेंद आने के तुरंत बाद स्लिप में कैच देने से पहले 245 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। कॉनवे ने अब तक 2...