नई दिल्ली, मार्च 17 -- 16NZ vs SA 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल करने ली है। पहले मैच में सात विकेट से हार झेलने वाली कीवी टीम ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 68 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। डेवोन कॉनवे के अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में 176 रनों का टारगेट दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवर में 107 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने दो शिकार किए। कोल मैककॉन्ची और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर वियान मुल्डर (16) और कॉनर एस्टरहुइजन (8) पावरप्ले में लौट...