नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Numerology Number 5 Qualities and Weakness: जहां एक ओर कुंडली के आधार पर ही किसी व्यक्ति के बारे में सब कुछ सही से समझा जा सकता है। वहीं न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में यही काम बर्थडेट की मदद से किया जा सकता है। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया अपने आप ही दिलचस्प है। अगर आपको किसी भी व्यक्ति की बर्थडेट पता है तो आप उसका योग करने के बाद उसके स्वभाव से लेकर भविष्य से जुड़ी हर चीज जान सकते हैं। जब हम बर्थडेट का योग करते हैं तो इससे मूलांक का पता चल जाता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा। न्यूमेरेलॉजी में मूलांक के आधार पर ही हर चीज का आकंलन किया जाता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग स्वभाव से काफी फ्रेंडली होते हैं। इन लोगों को नए लोगों से बातें करना पसंद है और...