नई दिल्ली, जुलाई 24 -- जुलाई का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ मूलांकों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने के संकेत दिए गए हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 2, 7 10, 11, 16, 19, 20, 25, 28 और 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1, 2 और 7 है। शास्त्र के अनुसार आपको 25 से लेकर 31 तारीख तक थोड़ा सावधान रहना है। आपको जुलाई के अंतिम हफ्ते में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना है। इस दौरान कोशिश करें कि जल्दबाजी ना की जाए। गुस्सा और बिना पूरी जानकारी के किसी अहम फैसले पर पहुंचना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।मूलांक 1 के लिए सलाह अगर आपका मूलांक 1 है तो 25 जुलाई से थोड़ा ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति बनती है जिसमें हमें हमारा फैसला काफी हद तक सही लगता है लेकिन जल्दबाजी आपका नुकसान करा...