नई दिल्ली, मार्च 13 -- Numerology Number 6: ज्योतिष शास्त्र में जहां कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों को देखकर लोगों का भविष्य जाना जाता है। वहीं न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में सिर्फ लोगों की बर्थडेट से सेम चीजें पता लग जाती हैं। अंकशास्त्र में लोगों के मूलांक से हर चीज का पता लगता है। मूलांक बर्थडेट के योग को कहा जाता है। इस शास्त्र में 1 से लेकर 9 नंबर तक के मूलांक होते हैं। अगर कोई भी इंसान अपने बर्थडेट का योग करेगा तो उसका नंबर 1 से 9 के बीच ही आएगा। हर मूलांक का होता है ग्रह स्वामी वहीं हर एक मूलांक का अपना-अपना ग्रह स्वामी होता है। इन ग्रहों का असर इनकी लाइफ में सबसे ज्यादा दिखता है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखता है।इन लोगों पर शुक्र होते हैं मेहरबान अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 6 वालों पर शुक्र ...