नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारत के शेयर बाजार में एक बड़ा और दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकता है। NSE (National Stock Exchange) अपने प्रस्तावित IPO के बाद अपने ही प्लेटफॉर्म पर अपने शेयरों की ट्रेडिंग की अनुमति लेने की तैयारी में है। खास बात यह है कि NSE के शेयर औपचारिक रूप से प्रतिद्वंद्वी BSE पर लिस्ट हो सकते हैं, लेकिन इसके बाद NSE के अपने प्लेटफॉर्म पर भी इन शेयरों में कारोबार की सुविधा मिल सकती है। इस कदम से NSE के शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है और भविष्य में इन्हें NSE के प्रमुख Nifty Indexes में शामिल किए जाने का रास्ता भी खुल सकता है। हालांकि, इसके लिए बाजार नियामक SEBI की मंजूरी जरूरी होगी। यह भी पढ़ें- IPO लिस्टिंग के बाद भी नहीं रुकी तेजी! आज फिर 6% चढ़ गया शेयर; अब तक 76% रिटर्न यह भी पढ़ें- अभी से 220 रुपये का फायदा, 300...