नई दिल्ली, मार्च 30 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एनएसई ने अपने शेयरधारकों को 'ऑफर-फॉर-सेल' का औपचारिक पत्र जारी कर दिया है। यह एनएसई के IPO प्रक्रिया की शुरुआत का संकेत है। खबरों की मानें तो NSE इस ऑफर-फॉर-सेल के जरिए अपनी करीब 4% से 4.5% हिस्सेदारी बाजार में उतार सकता है। अनलिस्टेड मार्केट में मौजूदा वैल्यूएशन के आधार पर यह इश्यू 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का होने की संभावना है।एनएसई के पत्र में क्या है? एनएसई के ऑफर-फॉर-सेल के पत्र में उन शेयरधारकों के लिए स्ट्रक्चर तय किया गया है, जो इसके जरिए अपने शेयर बेचने के इच्छुक हैं। इस इश्यू में कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी बल्कि पूरी तरह से मौजूदा निवेशकों द्वारा हिस्सेदारी बेचकर ही फंड जुटाने की योजना है। केवल वे निवे...