नई दिल्ली, जुलाई 7 -- देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का IPO अब लॉन्च होने के और करीब पहुंच गया है। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, SEBI अगले महीने यानी अगस्त तक NSE के IPO को मंजूरी दे सकता है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह IPO सितंबर 2026 में निवेशकों के लिए खुल सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला बाजार की स्थिति और SEBI के ऑब्जर्वेशन लेटर पर निर्भर करेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, आज हुआ ऐलान, 52 वीक हाई पर स्टॉक मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, NSE ने अपने ड्रॉफ्ट पेपर्स (DRHP) पर SEBI की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब तेजी से दिए हैं। इनमें ज्यादातर सवाल दस्तावेजों में दी गई जानकारी और उसके खुलासे (Disclosure) से जुड़े हैं। ऐसे में अब ...