नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO की लिस्टिंग 24 सितंबर को होने वाली है। करीब एक दशक के इंतजार के बाद NSE के शेयर बाजार में आने से इसके पुराने निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी की वैल्यू सामने आने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि कई बड़े निवेशक IPO में अपनी हिस्सेदारी बेचने के बजाय उसे होल्ड कर रहे हैं। IPO के ऊपरी प्राइस बैंड Rs.1,785 प्रति शेयर के आधार पर ऐसे चुनिंदा निवेशकों की हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब Rs.29,400 करोड़ बैठती है। यह भी पढ़ें- NSE IPO ने रचा इतिहास! बना सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला मेगा IPOसबसे बड़ी हिस्सेदारी प्रेमजी इंवेस्ट की इन निवेशकों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी प्रेमजी इंवेस्ट (Premji Invest) से जुड़ी है। इसके PI अपॉर्चुनिटी फंड-I के पास NSE के करीब 5.82 करोड़ शेयर हैं, जिनकी कीमत Rs.1,785 ...