नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- V-Mart Share Price: आज शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बीच एक शेयर उड़ान भर रहा था। एनएसई पर जब 2000 से अधिक शेयर लाल थे तो V-Mart Retail Ltd के शेयर कमाल कर रहे थे। उस समय यह स्टॉक 13 फीसद से अधिक की उछाल के साथ 547 रुपये पर पहुंच गया था। जबकि, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 फीसद से अधिक की गिरावट थी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर बयान के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली का माहौल बन गया था। ट्रंप ने कहा था कि ईरान में 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जारी रहेगा। इसके बावजूद वी-मार्ट को अपने मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर बढ़त हासिल हुई।शेयर में तेज उछाल के पीछे क्या है? 2 अप्रैल 2026 को वी-मार्ट रिटेल के शेयर में 13 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजार को अपनी...