नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ पर टोटल 5.71 गुना बोली लगी है। ग्रे मार्केट में एक्सचेंज के शेयरों का प्रीमियम भी सोमवार सुबह के मुकाबले रात 9 बजे बढ़ गया है। सोमवार सुबह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 48 रुपये था, जो कि रात 9 बजे बढ़कर 60 रुपये जा पहुंचा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम का डेटा investorgain से लिया गया है। एक्सचेंज के शेयरों पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन था। NSE का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर को खुला था। 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है NSE का आईपीओनेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ (NSE IPO) पर टोटल 5.71 गुना दांव लगा। एक्सचेंज के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 1.39 गुना सब्सक्रिप्शन ...